फोटो नंबर- 18गांव कुलताजपुर में विवाद के दौरान लोगों को समझाती पुलिस। स्रोत : सोशल मीडिया
नारनौल। गांव कुलताजपुर में मंगलवार को पंचायती जमीन से ईंधन हटाने के दौरान सरपंच और कुछ ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस की मौजूदगी में 11 नवंबर 2025 को गांव की पंचायती जमीन से अवैध कब्जा हटवाया गया था। इसके बाद 30 मई को पंचायत घर में बैठक हुई जिसमें दोबारा कब्जा होने की शिकायत उठाई गई और बीडीपीओ कार्यालय से कार्रवाई की मांग की गई।
इसके बाद 10 जून को बीडीपीओ कार्यालय नारनौल ने सदर थाना एसएचओ को पत्र भेजकर मामले की जांच करने और पंचायती भूमि पर दोबारा ईंधन डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था।
इसी क्रम में 30 जून को पंचायत की ओर से पंचायती जमीन से फिर से ईंधन हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान सरपंच और कुछ ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई जो बाद में हाथापाई में बदल गई। विवाद बढ़ने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। सरपंच की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वर्जन
ग्राम पंचायत की ओर से अवैध कब्जा हटाने के बाद भी कुछ लोगों ने पंचायती जमीन पर दोबारा से ईंधन डाला था। इसे लेकर ग्राम पंचायत ने बीडीपीओ कार्यालय और बीडीपीओ कार्यालय की ओर से सदर थाना एसएचओ को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया था लेकिन जब ईंधन हटाने लगे तो कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। -
विक्रम यादव, सरपंच, गांव कुलताजपुर
-
वर्जन :
दोनों पक्षो के बीच निवारक कार्रवाई की जा रही है और साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
-भारत भूषण, डीएसपी, नारनौल