नारनौल। खटोटी फ्लाईओवर के पास वीरवार शाम कार की टक्कर से बाइक सवार पशुपालन विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारी दोचाना के मदनलाल की मौत हो गई। घटना शाम करीब 5:30 बजे की है जब मदनलाल ड्यूटी से बाइक पर घर लौट रहे थे।
पुलिस को दी शिकायत में दोचाना निवासी विनीत कुमार ने बताया कि उनके पिता पशुपालन विभाग में सफाई कर्मचारी के पद पर गोद गांव में तैनात थे। पांच फरवरी को उनके पिता सुबह बाइक से ड्यूटी पर गए थे। वह भी कृष्ण नगर कॉलेज में काम से गया था।
इसके बाद वह कॉलेज का काम करके अपने दोस्त के पास गांव भांखरी चला गया। इस दौरान उसने अपने पिता को बताया कि वह खटोटी फ्लाईओवर के पास खड़े मिलेंगे। जब उसका पिता गोद बलाहा की तरफ से आ रहा था तो एक गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी।
इससे उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें नागरिक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।