फोटो नंबर- 28नारनौल डिपो के वर्कशॉप में खडी नई बसें। संवाद
नारनौल। नारनौल डिपो में सोमवार को नई बसों की आखिरी खेप पहुंची। अब पासिंग और इंश्योरेंस के बाद जल्द ही सड़क पर फर्राटा भरते नजर आएंगी।
नारनौल डिपो को अप्रैल से अब तक 30 नई बस मिल चुकी है। इसमें से सितंबर में 25 बस मिली हैं। नारनौल डिपो की तरफ से इस वर्ष 21 नई बसों की मांग की गई थी। इसके बाद 5 नई बस अप्रैल, 17 सितंबर को 6 बस, 25 सितंबर को 10 बस, 26 सितंबर को 4 बस, 27 सितंबर को 2 बस, 28 सितंबर को 2 बस और 29 सितंबर को एक बस नारनौल डिपो पहुंची। नई बसों के इंश्योरेंस और पासिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद बसों का संचालन में शामिल किया जाएगा।
इंसेट
बीएस 4 8 बसों को किया जाएगा संचालन से बाहर
नारनौल डिपो में रोडवेज की 128 बस व किलोमीटर स्कीम के तहत 20 बसों सहित 148 बसों का संचालन किया जाता है। इसमें से बीएस 4 स्टैंडर्ड की 16 बस भी संचालित हैं। इन्हें अब संचालन से बाहर किया जाएगा। इससे अब नारनौल डिपो में कुल बसों की संख्या 165 हो जाएगी। बीएस 4 स्टैंडर्ड की 4 बसों को कुरुक्षेत्र व 4 बसों को अंबाला डिपो भेजा जाएगा।
वर्जन :
सितंबर में नारनौल डिपो को 25 नई बस मिली है। इंश्योरेंस और पासिंग के कार्य के बाद जल्द ही बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। नई बस आने के बाद आमजन द्वारा जिन गांवों में बसों के संचालन की मांग की गई थी उन गांवों में बस का संचालन शुरू करने और कुछ नए रूट पर चलाने की योजना बनाई जाएगी।
देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो।