फोटो नंबर-10कांटी स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। स्रोत: संस्थ
मंडी अटेली। ग्राम पंचायत एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने डीजे और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ गांव कांटी और बास में जागरूकता रैली निकाली।
सरपंच प्रतिनिधि देवी सिंह ने शिक्षा को गांव के विकास की नींव बताते हुए विद्यालय में टीन शेड लगवाने का आश्वासन दिया। सेवानिवृत्त प्रवक्ता सुंदरलाल सुबोध ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ प्रवक्ता हंसराज ने बताया कि कक्षा 12वीं में 65 में से 41 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। अंकित ने 449 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 10वीं में अमन 466 अंकों के साथ प्रथम रहा।