फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दूल्हे की गाड़ी को खास बनाने की होड़, कलकत्ता के गुलाब की बढ़ी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। देवउठनी एकादशी नजदीक आते ही शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। इसके साथ ही शहर में कार सजावट के कारोबार में भी तेजी आने लगी है। महेंद्रगढ़ के मुख्य बाजार में कार सजावट की दुकानों पर एडवांस बुकिंग का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

ग्राहक शादी के लिए अपनी गाड़ियों की सजावट पहले से बुक करवा रहे हैं। इस बार कलकत्ता और बैंगलूरू के गुलाब सहित अन्य फूलों की मांग अधिक है।
कार सजावट कारोबारी अजीत सैनी ने बताया कि देवउठनी एकादशी को लेकर उनकी दो दुकानों पर अब तक 60 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है। बाजार में गाड़ियों की सजावट 1500 से 11 हजार रुपये तक की जा रही है। वहीं दूल्हे का साफा 251 से 1100 रुपये तक मिल रहा है।
ग्राहकों की पसंद के अनुसार यूनिक फूलों से गाड़ियों को सजाया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली से अंग्रेजी गुलाब, देसी गुलाब, वरमाला, गजरे, गुलदस्ते, दूल्हे की पगड़ी और साफे मंगवाए जा रहे हैं। कारोबारियों को इस सीजन में करीब पांच लाख रुपये के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

..................
शादी में दूल्हे की गाड़ी सबसे खास आकर्षण होती है। इसलिए हम सामान्य सजावट के बजाय फूलों से गाड़ी को आकर्षक बनवाना चाहते हैं। इसके लिए पहले ही डिजाइन और कीमत की जानकारी लेकर बुकिंग करवा रहे हैं।-सुरजीत, मोहल्ला सैनीपुरा
..............
मैंने अपने भाई को जन्मदिन पर सरप्राइज देने के लिए गाड़ी की बुकिंग करवाई है। जन्मदिन पर खुशबूदार और आर्टिफिशियल फूलों से सजी गाड़ी लेकर जाऊंगी। हम सभी भाई-बहन मिलकर उसे खास सरप्राइज देने की तैयारी कर रहे हैं।-अंकिता, मालड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें