फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में 6 को धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो संख्या:58 गांव नांगल में टीबी की जानकारी देने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
कनीना। बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में प्रजा भलाई संगठन की ओर से 6 जनवरी को एसडीएम कनीना के कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी घोषणा संगठन के सुप्रीमो एवं प्रमुख समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने शुक्रवार को गांव खेड़ी तलवाना स्थित बाबा भोलागिरी आश्रम में आयोजित विशाल भंडारे के दौरान की।
विज्ञापन

भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के उपरांत श्रद्धालुओं और साधु-संतों से विचार-विमर्श करते हुए अतरलाल एडवोकेट ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों पर गहरी चिंता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि वहां चुन-चुन कर हिंदुओं की हत्याएं की जा रही हैं। उनके घरों को आग के हवाले किया जा रहा है व बहन-बेटियों और माताओं के साथ अपहरण व दुराचार की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन परिस्थितियों में बांग्लादेश में हिंदुओं का जीवन असुरक्षित होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों को लेकर पूरे भारत में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें