फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो गांवों को नहरी पानी से जोड़ने के लिए छह करोड़ की परियोजना का शुभारंभ

Fri, 09 May 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:62-गांव बुडीन में  नारियल फोडकर पंप हाउस तक जाने वाली पाइप लाइन का उद्धाटन करते विध
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सिंचाई विभाग ने अटल भूजल योजना के तहत भूमिगत जलस्तर में सुधार के लिए दो गांवों की छह करोड़ रुपये की परियोजना शुरू की है। विभाग की ओर से गांव जोनावास और बुडीन के जोहड़ों को पंप हाउस दो व तीन से पाइप लाइन दबाई जाएगी। परियोजना के पूरा होने से दोनों गांवों के ठप हो चुके 500 से अधिक बोरवेल के भी पुन: शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वीरवार को महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने नारियल फोड़कर परियोजना का शुभारंभ किया। अब इन दोनों गांव को प्रेशराइज पाइप लाइन बिछाकर नहरी पानी से जोड़कर भरा जाएगा। सिंचाई विभाग परियोजना पर छह करोड़ रुपये खर्च करेगा। डार्क जोन में शामिल दोनों गांवों में वर्तमान में भूजल स्तर 1200 से 1500 फिट नीचे जा चुका है। इसके कारण दोनों गांवों की सीमा में 500 से अधिक बोरवेल ठप हो चुके हैं।
दोनों गांवों की ग्राम पंचायतों ने प्रस्ताव पर कर विधायक को सौंपे थे। विधायक कंवर सिंह यादव ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी को अवगत करा इस कार्य को जल्दी पूरा करने की मांग की थी। पहले चरण में नहर से गांव बुडीन दो जोहड़ों को पाइप लाइन के माध्यम से जोड़ा जाएगा। वहीं गांव जोनावास में कच्चे जोहड़ की खुदाई कर नहरी पानी से भरा जाएगा। आसपास के लगते गावों के भूजल स्तर में भी सुधार की उम्मीद है। विधायक ने कहा कि डार्क जोन में शामिल जिले में पर्याप्त नहरी पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार तेजी से कार्य कर रही है। इसके लिए कई परियोजनाएं विचाराधीन हैं।
विज्ञापन

-
- वर्जन:
परियोजना पर काम शुरू कर दिया गया है। एक माह में काम पूरा कर जोहड़ों में नहरी पानी पहुंचाया जाएगा। सिंचाई विभाग योजनाबद्ध तरीके से बारिश के पानी के संचयन और बरसाती सीजन में जेएलएन नहर में मिलने वाले अतिरिक्त पानी से भूजल स्तर में सुधार की कई परियोजनाओं पर काम कर रहा है। - राजेश खत्री, अधीक्षक अभियंता सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें