फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शोभायात्रा निकाली, गतका पार्टी ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Sun, 05 Jan 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-14नारनौल में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर शोभा यात्रा की अगुवाई करते पंज प
विज्ञापन
नारनौल। सिख धर्म की दशम पातशाह गुरु गोबिन्द सिंह के प्रकाशोत्सव को लेकर शनिवार को नगर कीर्तन व शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शोभा यात्रा धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई में आयोजित की गई, इकी अगुवाई पंज प्यारो द्वारा की गई। शोभा यात्रा गुरुद्वारा मोहल्ला दशमेश नगर से आरंभ होकर सांय गुरुद्वारा सिंह सभा में पहुंचकर संपन्न हुई। इसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर भी आयोजित किया गया। नगर कीर्तन के दौरान सिख संगतों द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब की चल रही सवारी गाड़ी के आगे-आगे पानी डालकर छिड़काव किया जा रहा था, वहीं महिलाएं झाड़ू निकालते हुए चल रही थी।
शोभा यात्रा पुल बाजार, मानक चौक, गांधी बाजार, आजाद चौक, मोहल्ला चौधरियान से होते हुए गुरुद्वारा मोहल्ला गुरु नानकपुरा में संपन्न हुई। इस दौरान शहीद बाबा दीप सिंह गतका पार्टी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। जिसमें छोटे छोटे बच्चों ने विभिन्न हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों मन मोह लिया। वहीं श्री गुरु गोबिंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने बैंडबाजों के साथ अनुशासन प्रिय परेड की। समूह संगत गुरबाणी का गान करते हुए धन श्री गुरु गोबिन्द सिंह की स्तुति करते हुए आगे सिख संगत पुरुष और उसके बाद माताएं व बहने चल रही थी। शोभायात्रा का शहर की विभिन्न संस्थाओं व व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही प्रसाद भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सिंह सभा के सचिव सरदार सुरजीत सिंह ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम गुरुद्वारा गुरुनानकपुरा में 5 जनवरी को सुबह कीर्तन दरबार व उसके बाद दोपहर गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सरदार सुरजीत सिंह, सरदार सुरेंद्र सिंह चावला प्रधान, गुरु गोबिन्द सिंह स्कूल के प्रधान सरदार गुरमेल सिंह, सरदार मोहन सिंह चहल, हरभजन सिंह, प्रकाश सिंह, संजय शर्मा एवं उनकी पूरी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें