फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 300 मीटर दौड़ में खुशबू ने बाजी मारी

Sun, 05 Jan 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-10अटेली में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता की दौड़ में भाग लेती महिलाएं।
विज्ञापन
मंडी अटेली। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अटेली के मॉडल संस्कृति स्कूल में खंडस्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उर्मिला देवी जिला पार्षद ने शिरकत दी। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कांता कुमारी, सुपरवाइजर नीलम वशिष्ठ, पूनम भाटिया, कविता, अनीता यादव, संजोगता, मोनिका और आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर उपस्थित थी।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में 300 मीटर दौड़ में खुशबू मोहम्मदपुर प्रथम रही। 400 मीटर में अदिति शोभापुर प्रथम, 5 किलोमीटर साइकिल रेस में किरण बेगपुर प्रथम, म्यूजिक चेयर में ज्योति प्रथम, डिस्कस थ्रो में कमलेश प्रथम, 100 मीटर रेस में पूनम प्रथम रही। शिक्षा विभाग से खेल निरीक्षण के तौर पर पीटीआई सरोज यादव, डीपी राजेश, डीपी अमर सिंह ने अपने कुशल प्रशिक्षण से प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें