फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नहर पर बन रहे पुल का हिस्सा गिरा, मलबे में दबे तीन मजदूर सुरक्षित निकाले गए

विज्ञापन
फोटो नंबर-13​सिहमा में निर्माणाधीन पुल का गिरा हिस्सा । संवाद
विज्ञापन
सीहमा। गांव डेरोली जाट की ओर जाने वाले मार्ग पर नहर पर बन रहे पुल का एक हिस्सा बुधवार रात अचानक गिर गया। हादसे के समय वहां काम कर रहे तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए।
विज्ञापन

पास के बोरवेल पर सो रहे एक किसान के बेटे ने पुल गिरने की आवाज सुनी और तुरंत मौके पर पहुंच गया। उसने मजदूरों को मलबे में दबा देखा तो अन्य लोगों को बुलाया और मिलकर तीनों को बाहर निकाला। राहत की बात रही कि तीनों मजदूरों को हल्की चोटें ही आईं। ग्रामीण की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
हादसे के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। कारण जानने के लिए मौके पर पहुंचने पर किसी ने भी खुलकर बात करने से इंकार कर दिया। ठेकेदार ने पुल गिरने की वजह नीचे लगी सैटरिंग का हिलना बताया लेकिन हादसे के एक दिन बाद भी मौके पर पड़ा कंक्रीट, रोड़ी, बजरी, डस्ट और सीमेंट का मिश्रण ठीक से जमा हुआ नहीं दिखा।
विज्ञापन

सरपंच ने उठाए सवाल
सीहमा के सरपंच प्रमोद कुमार ने पुल में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि 24 घंटे बीतने के बाद भी सामग्री का सेट न होना जांच का विषय है। सरपंच ने काम के समय पर भी सवाल उठाया। उनका कहना था कि जब मजदूर दिन में भी काम कर सकते हैं, तो इतना जरूरी कंक्रीट का काम रात में क्यों करवाया जा रहा था और यह फैसला किस आधार पर लिया गया।
वर्जन:
पुल का निर्माण नियमानुसार किया जा रहा था। उनके अनुसार सैटरिंग के नीचे लगे नट ठीक से नहीं लगने और हिलने के कारण पुल गिरा। इस मामले में अन्य जांच भी की जा रही है।-नितिन भार्गव, एक्सईएन नहर विभाग, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें