फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने की बनाई योजना

Wed, 01 Apr 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए जिला प्रशासन ने योजना बनाई है। इसको लेकर बुधवार को नगराधीश डॉ. मंगलसेन की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के बैठक हुई जिसमें बाल विवाहों रोकने के लिए तैयार एक्शन प्लान की समीक्षा की गई। अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

19 अप्रैल अक्षय तृतीया पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। सीटीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांवों और शहरों में जमीनी स्तर पर निगरानी बढ़ाएं। बैठक में डीएसपी सुरेश कुमार, संरक्षण अधिकारी एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने जनता से भी अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी बाल विवाह होने की सूचना मिलती है, तो तुरंत इसकी जानकारी प्रशासन को दें। नागरिक किसी भी समय हेल्पलाइन नंबर 1098 (चाइल्डलाइन) या 181 (महिला हेल्पलाइन) पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें