फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सस्ते लोन का झांसा देकर व्यक्ति को लगा दी पांच हजार रुपये की चपत

Wed, 29 May 2024 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। साइबर ठग ने इंस्टाग्राम पर सस्ते लोन का झांसा देकर व्यक्ति को 5763 रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित की ओर से साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव जोनावास निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि गत 30 जनवरी को वह इंस्टाग्राम चला रहा था उसी दौरान सस्ता लोन का एक विज्ञापन का लिंक देखा तो उसपर क्लिक कर दिया। क्लिक करते ही उसके वाॅटसप पर एक अकाउंट खुल गया जिस पर उसने मैसेज किया तो थोड़ी देर बाद कॉल आई। एक लड़की बोल रही थी जो अपने आप को लोन डिपार्टमेंट से बता रही थी। साइबर ठग ने उसे झांसे में लेकर दस्तावेज मांगे तो उसने अपने दस्तावेज भेज दिए।
विज्ञापन

31 जनवरी को ठग ने दौबारा कॉल करके उसे सूचना दी की 3.50 लाख रुपये के लोन की स्वीकृति मिल गई है तथा उसको 590 रुपये की प्रोसेसिंग फीस जमा करानी है। उसने उनके द्वारा भेजे गए लिंक पर पेमेंट कर दी। उसके बाद उन्होंने कहा कि 2501 रुपये कि पेमेंट करने के बाद यह राशि उसके खाते में आ जाएगी। फिर इसके बाद 2672 रुपये सहित कुल 5763 रुपये भेज दिए। इसके बाद साइबर ठग ने फोन उठाना ही बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें