फोटो संख्या:55- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में लोगों की समस्या सुनते तहसीलदार मदनलाल शर्मा--स्रोत--
महेंद्रगढ़। तहसीलदार मदनलाल शर्मा ने महेंद्रगढ़ के प्रशासनिक भवन में मंगलवार को लगे साप्ताहिक कैंप कार्यालय में आमजन की शिकायतें सुनीं। इस मौके पर 5 शिकायतें आईं इनमें अधिकतर का मौके पर ही निपटान किया। तहसीलदार मदनलाल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभाग से संबंधित जो भी शिकायत आती है उसका समय अवधि में ही समाधान करें। आमजन को बार-बार कार्यालय के चक्कर न कटवाएं। इस मौके पर कब्जे, बिजली व पानी, परिवार पहचान पत्र व अन्य समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को भेज कर जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए ।
इस अवसर पर कृषि विभाग से एसडीओ गजानंद, बीडीपीओ कार्यालय से एसईपीओ मोहनलाल व एसईपीओ कृष्णपाल, बिजली विभाग से हिमांशु जांगड़ा, खेल विभाग से प्रवीण कोच, आयुष विभाग से अनिल कुमार, जिला समाज कल्याण विभाग से प्रदीप, क्रीड विभाग से अनिता भालोठिया व रवि तंवर बसई, अल्प बचत विभाग से विजेंद्र सिंह कुंडू व लिपिक प्रदीप कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।