फोटो नंबर- 15पुलिस की गिरफ्त में आरोपी संजय। स्रोत-पुलिस
नारनौल। सीआईए पुलिस टीम ने थाना नांगल चौधरी क्षेत्र से एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पहचान नांगल चौधरी के गांव कालबा निवासी संजय के रूप में हुई है।
आरोपी से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद मिला है। आरोपी के खिलाफ थाना नांगल चौधरी में केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी लड़ाई–झगड़े, हत्या का प्रयास, लूट आदि के तहत 9 मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।जानकारी के अनुसार सीआईए की टीम गशत के दौरान नजदीक टोल सिरोही बहाली पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी संजय एक अवैध देशी पिस्टल लिए हुए बहरोड पुल के पास खड़ा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।