फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एक दिन की हड़ताल से 2.5 करोड़ के राजस्व का नुकसान

विज्ञापन
फोटो नंबर- 22लघु सचिवालय में ​स्थित रजिस्ट्री कक्ष की बंद पड़ी ​खिड़की। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
नारनौल। जिले में वीरवार को तहसीलदार हड़ताल पर रहे। हड़ताल के दौरान तहसीलदार कार्यालय में मौजूद तो रहे लेकिन उन्होंने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर नहीं किए। इस कारण रजिस्ट्री सहित अन्य कार्य ठप रहे और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं सरकार खजाने को भी करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ। हड़ताल आगे भी जारी रहेगी या नहीं इसको लेकर अभी स्थिति सपष्ट नहीं है।
जानकारी के अनुसार पंचकुला में कार्यरत तहसीलदार को एक मामले में एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है जिसके विरोध में जिले भर के तहसीलदार हड़ताल पर रहे।
नायब तहसीलदार लच्छीराम ने बताया कि एसीबी टीम द्वारा मामले की जांच व गिरफ्तारी कानूनी प्रक्रिया के तहत नहीं की गई। इसके विरोध में वीरवार को कलम छोड हड़ताल की गई। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि एसीबी द्वारा मामले की निष्पक्ष व कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच की जाए। उन्होंने कहा कि हड़ताल कब तक जारी रहेगी इसके बारे में अभी निर्णय नहीं लिया गया है।
-
रजिस्ट्री से प्राप्त होता है 2 से 2.50 करोड का राजस्व
जिले में रोज 28 से 30 रजिस्ट्री होती है। इससे सरकारी खजाने को रोज 2 से 2.50 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है लेकिन तहसीलदार के हस्ताक्षर नहीं होने से रजिस्ट्री का कार्य नहीं हो पाया।
विज्ञापन


बढ़ सकती है आमजन की परेशानी
लघु सचिवालय में वीरवार को रजिस्ट्री करवाने पहुंचे लोगों को निराशा हाथ लगी। लोगों का कहना था कि वह काम से अवकाश लेकर आए थे लेकिन रजिस्ट्री नहीं होने के कारण उन्हें अब दोबारा आना पड़ेगा। वहीं हड़ताल कब तक जारी रहेगी इसको लेकर अभी स्थिति सपष्ट नहीं है। ऐसे में अगर हड़ताल कुछ दिन और जारी रहती है तो आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें