फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांवा में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत

Sun, 10 Jul 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
train - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सतनाली। रेवाड़ी-सादुलपुर रेलमार्ग पर नांवा रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार सुबह ट्रेन से कटकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जीआरपी ने मौका कार्रवाई कर शव  को शिनाख्त के लिए लोहारू नागरिक अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

लोहारू जीआरपी चौकी  प्रभारी एएसआई सुंदर सिंह ने बताया कि शनिवार को नांवा रेलवे स्टेशन के  समीप पीलर नंबर. 152/9 के पास किसी अज्ञात ट्रेन से कटकर एक अज्ञात बुजुर्ग  की मौत हो गई। शव की पहचान नहीं हो सकी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष, चेहरा गोल, रंग  सांवला, कद दरमियाना तथा शरीर पर सफेद कुर्ता-पायजामा व पांवों में काले  चमड़े के जूते पहने हुए हैं। शव के दाहिने हाथ पर हिंदी में बाबूलाल गुदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें