फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जोरासी धाम पर हुआ प्रभात फेरी का आयोजन

विज्ञापन
फोटो नंबर-05जोरासी धाम में प्रभात फेरी निकालती महिलाएं। स्रोत- संस्था
विज्ञापन
नारनौल। श्री राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने रविवार को जोरासी धाम में भव्य राम कथा एवं सहस्र 151 कुंडली महायज्ञशाला की परिक्रमा के साथ विशेष प्रभात फेरी का आयोजन किया। जोरासी श्याम मंदिर में ठाकुर जी की आरती के पश्चात राधा नाम संकीर्तन रथ के साथ प्रभात फेरी प्रारंभ हुई।
विज्ञापन

नारनौल शहर से सैकड़ों श्रद्धालु बसों व निजी वाहनों से जोरासी धाम पहुंचे। हजारों भक्तों ने ढोल-नगाड़े, झांझ-मंजीरे व अन्य वाद्य यंत्रों के साथ सामूहिक राधा नाम संकीर्तन किया। प्रभात फेरी संगठन द्वारा मुख्य यजमान विनीत पिलानिया सहित नरेश संघी, नितिन संघी व सुभाष पुजारी को सम्मानित किया। संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें