फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कुएं पर पानी पीने गए व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 21 May 2024 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उपमंडल के गांव सेहलंग में रविवार रात कुएं पर पानी पीने के लिए गए एक व्यक्ति को पीट-पीटकर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए ले ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई ने सदर थाना पुलिस को नामजद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव सेहलंग निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे उसका भाई किरोड़ी घर से प्लाट में सोने के लिए जाने की बात कहकर निकला था। सोमवार सुबह जितेंद्र निवासी सेहलंग ने उसे बताया कि उसका भाई किरोड़ी कुएं पर घायल अवस्था में अचेत पड़ा हुआ है।
सूचना के बाद वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो भाई लहूलुहान हालत में पड़ा था। पानी के छींटे मारने के बाद होश में आने पर उसने बताया कि रात को अपने प्लाट से जितेंद्र उर्फ टूना के कुएं पर पानी पीने के लिए गया था। जब मटके को हाथ लगाया तो जितेंद्र उर्फ टूना ने उसे जाति सूचक शब्द कहते हुए लोहे की राड से जमकर पीटा।
विज्ञापन

घटना के बाद सोमवार सुबह गांव के सरपंच को घटना से अवगत कराने के बाद एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर गए थे, लेकिन गंभीर रूप से घायल किरोड़ी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सदर थाना कनीना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी जितेंद्र उर्फ टूना के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी घटना को लेकर केस दर्ज नहीं किया गया है।
परिजनों की ओर से शिकायत देते हुए एक नामजद पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों की शिकायत ले ली गई है। पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षक रामनाथ, सदर थाना प्रभारी कनीना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें