नारनौल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (बॉय) में 25 अगस्त को रोजगार मेला लगेगा। इसमें हीरो मोटोकॉर्प धारूहेड़ा कंपनी के प्रतिनिधि साक्षात्कार से अप्रेंटिस के लिए चयन करेंगे। यह जानकारी प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल ने दी।
बताया कि इस जॉब फेयर में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, पेंटर, आरएसी, वेल्डर आदि ट्रेड के प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा। इसके अलावा जिन छात्रों के पास ड्राइविंग लाइसेंस है, वे किसी भी बैच और ट्रेड के हों वे भी इस जॉब फेयर में भाग ले सकते हैं। संस्थान के प्लेसमेंट ऑफिसर सुदर्शन कुमार ने बताया कि चयनित छात्रों को 15050 रुपये प्रति माह का वेतनमान दिया जाएगा।
जॉब फेयर में भाग लेने के लिए छात्रों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, आईटीआई सर्टिफिकेट/मार्कशीट व पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लेकर आएं। जॉब फेयर में भाग लेने वाले सभी छात्र सुबह 9 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान औपचारिक ड्रेस कोड का पालन करना होगा।