नारनौल। जिले को करोड़ों रुपये की स्वास्थ्य परियोजनाओं की सौगात मिलने की संभावना है। पंचकूला स्थित पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम के जरिए जिले में महिलाओं के स्वास्थ्य और डिजिटल हेल्थ से जुड़ी आठ महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि सरकार का उद्देश्य गांव-गांव तक आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि आमजन को सामान्य या गंभीर इलाज के लिए महानगरों की ओर रुख न करना पड़े। उन्होंने बताया कि योजना के तहत नारनौल स्थित नागरिक अस्पताल में स्वस्थ नारी-स्वस्थ परिवार क्लीनिक की शुरुआत की जाएगी।
इसके माध्यम से स्थानीय महिलाओं को एक ही छत के नीचे बेहतर स्वास्थ्य जांच, परामर्श और विशेषज्ञ इलाज की अत्याधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में हृदय रोगों की त्वरित जांच सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल तकनीक से लैस टेली-ईसीजी सेवा भी शुरू की जाएगी। है।
जिले के पांच गांवों तिगरा, बिहाली, बजाड़, सिहोर और स्याना में नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का भी किया जाएगा। वहीं नारनौल स्थित नागरिक अस्पताल में अमृत फार्मेसी स्टोर का शिलान्यास भी किया जाएगा।