कनीना(महेंद्रगढ़)। उपमंडल के गांव बाघोत स्थित बागेश्वर धाम मंदिर से मठाधीश जूना अखाड़ा के महंत रोशन पुरी महाराज के नेतृत्व में साधु संत और श्रद्धालुओं का दल महाकुंभ मेला प्रयागराज रवाना हो गया।
समिति प्रमुख सदस्य महीपाल नंबरदार बाघोत ने बताया कि बागेश्वर धाम के मठाधीश जूना अखाड़ा के महंत रोशनपुरी महाराज के नेतृत्व में बागेश्वर धाम से कुंभमेला प्रयागराज के लिए साधु-संतो, भगतों का दल रवाना हुआ है। कुंभ मेला 12 साल के अंतराल पर लगता है। 144 वर्षो में सभी महाकुंभ में सबसे शुभ महाकुंभ 2025 का होगा। महंत रोशन ने कहा साधु-संत महात्माओं के आशीर्वाद व संगम में स्नान करने से सभी प्रकार के दोष से मुक्ति मिल जाती है।
पृथ्वी पुरी महाराज, नरेंद्र पुरी महाराज, कमल पुरी हाराज नारनौल, धर्मपाल पुरी महाराज, केके शर्मा, विनोद संरपच, पवन गोयल, महीपाल नंबरदार, विक्रम प्रधान, मांगेराम सूबेदार, पंकज शर्मा, राजेश प्रधान, विनोद मास्टर, हरिसिंह, नरेंद्र ठाकुर, रणधीर रंगा, इंदराज चौधरी, डूगरमल पहलवान आदि रवाना हुए।
रामकुमार। - फोटो : रामकुमार। संवाद