फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वीर की याद में सजेगा खेलों का महाकुंभ

विज्ञापन
फोटो संख्या:77  दौगड़ा अहीर में अमीलाल मेमोरियल खेल महाकुंभ की तैयारियों को लेकर बैठक करते  ग्र
विज्ञापन
कनीना। गांव दौंगड़ा अहीर में 1 व 2 नवंबर को आयोजित होने वाले अमीलाल मेमोरियल खेल महाकुंभ की तैयारियों को लेकर रविवार को बैठक हुई। इसमें यंग फार्मर क्लब के सदस्यों ने भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

ग्रामीण महेंद्र ने बताया कि बैठक में सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभी से अपनी जिम्मेदारी समय पर और पूरी लगन से निभाने का आह्वान किया गया। यह खेल महाकुंभ वीर की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।
दो दिवसीय खेल महाकुंभ में कबड्डी, कुश्ती, एथलेटिक्स और वालीबॉल सहित कई प्रतियोगिताएं होंगी। कुश्ती में अलग-अलग भार वर्गों के पहलवान अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। विजेता पहलवानों को भार वर्ग के अनुसार नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। अन्य प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

ओपन नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता खास आकर्षण रहेगी। इसके विजेता को 51 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
आयोजन समिति के अनुसार, खेल महाकुंभ का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। बैठक में ग्रामीणों और युवाओं से आयोजन में सहयोग करने तथा अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें