फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के सम्मान में नसीबपुर में बनेगा भव्य स्मारक : आरती राव

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि शहीदों व वीर बलिदानियों की स्मृति में नसीबपुर में बनने वाला शहीद स्मारक आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में नसीबपुर में बनने वाले शहीद स्मारक की ड्राफ्टिंग और डिजाइन का विस्तार से अवलोकन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि करीब 42 कनाल 10 मरला भूमि में बनने वाले इस स्मारक में आधुनिक सुविधाओं के साथ इतिहास और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। परिसर में 500 से 600 लोगों की क्षमता वाला ओपन एयर थिएटर, अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड शो, छह भव्य गैलरी, ऑडिटोरियम, एडमिन ब्लॉक और विशाल तिरंगा स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्मारक परिसर में ग्रीनरी, स्वच्छता, पार्किंग और तालाब के जीर्णोद्धार पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। तालाब के पानी की स्वच्छता बनाए रखने के लिए अलग से एसटीपी की व्यवस्था की जाएगी, जिससे यह स्थल आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें