गांव भालोजी निवासी रामहेत 51 की कोटपुतली में कपडे़ की हॉलसेल की दुकान है। इसी के चलते नांगल चौधरी व आसपास के क्षेत्र के व्यापारी भी रामहेत से कपड़ा खरीदते थे। काफी समय से कपड़े की पेमेंट नहीं आने के चलते वह सोमवार को अपनी बाइक से नांगल चौधरी आए थे।
नारनौल में जयपुर रोड पर सोमवार रात सड़क हादसे में एक बाइक सवार कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव भालोजी निवासी रामहेत 51 की कोटपुतली में कपडे़ की हॉलसेल की दुकान है। इसी के चलते नांगल चौधरी व आसपास के क्षेत्र के व्यापारी भी रामहेत से कपड़ा खरीदते थे। काफी समय से कपड़े की पेमेंट नहीं आने के चलते वह सोमवार को अपनी बाइक से नांगल चौधरी आए थे। यहां पर पेमेंट कलेक्शन करने के बाद शाम करीब 6 बजे वह वापस अपने गांव की ओर जा रहे थे।
रास्ते में राजस्थान हरियाणा बॉर्डर पर स्थित गांव रायमलिकपुर से करीब 2 किलोमीटर आगे एक डंपर चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और डंपर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को कोटपुतली के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।