फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: टिन शेड निर्माण के लिए दिया डेढ़ लाख का चेक

Thu, 15 Jan 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 18जिला बार एसोसिएशन नारनौल के प्रधान को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करते नांगल चौधरी बार एसो
विज्ञापन
नांगल चौधरी। जिला बार एसोसिएशन नारनौल की कार्यकारिणी ने प्रधान संतोख सिंह यादव के नेतृत्व में नांगल चौधरी बार का वीरवार को दौरा किया।
विज्ञापन

नांगल चौधरी बार के वरिष्ठ अधिवक्ता ताराचंद नासिर एवं जिले सिंह ने प्रधान संतोख सिंह यादव तथा पूरी कार्यकारिणी का गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान अधिवक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बार परिसर में टिन शेड निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ता समुदाय के आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करना तथा स्थानीय स्तर पर अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।
प्रधान संतोख सिंह यादव ने कहा नांगल चौधरी बार हमारे जिले का अभिन्न अंग है। जिला बार एसोसिएशन, नारनौल अपने सभी के विकास, सुविधाओं और एकजुटता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आर्थिक सहयोग अधिवक्ताओं की सुविधा और बार परिसर के विकास की दिशा में एक छोटी लेकिन निरंतर चलने वाली पहल है।
विज्ञापन

वहीं नांगल चौधरी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जिला बार एसोसिएशन, नारनौल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला बार के इस सहयोग से अधिवक्ताओं में एकता, उत्साह और विश्वास की भावना और अधिक मजबूत हुई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर उप प्रधान विकास सांगवान, सचिव प्रदीप यादव, सह सचिव चंद्र देव यादव, कोषाध्यक्ष सुगन सिंह, लेखा परीक्षक कार्तिक यादव, पुस्तकालय अध्यक्ष प्रमिंद्र यादव व लखी राम एडवोकेट, धर्मेश जोशी एडवोकेट, कमलेश शर्मा एडवोकेट, बिहारी लाल यादव एडवोकेट, सुरेंद्र एडवोकेट, माला राम गुर्जर एडवोकेट, मनीष चौधरी एडवोकेट, दीपक एडवोकेट, योगेश एडवोकेट सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें