फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मनीषा को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च

Wed, 20 Aug 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 24 ढाणी बाठोठा में मनीषा हत्याकांड को लेकर कैंडल मार्च निकालते युवा।स्रोत ग्रामीण - फोटो : credit
विज्ञापन
नारनौल। भिवानी की मनीषा की हत्या के विरोध में गांव ढाणी बाठोठा में युवाओं ने एकजुट होकर एक कैंडल मार्च निकाला। युवाओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की भी मांग की।
विज्ञापन



प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने कहा कि इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी किसी बहन या बेटी के साथ ऐसा दुस्साहस न कर सके। उन्होंने प्रशासन की ढिलाई पर रोष प्रकट करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई। इस कैंडल मार्च में गांव के कई व्यक्ति और युवा शामिल हुए। इनमें योगेश कुमार, धर्मेश, मंजीत कुमार, सरपंच नरेश कुमार, प्रतिनिधि रामचंद्र यादव, अशोक कुमार, सौरभ कुमार, लोकेश कुमार और दिनेश प्रमुख थे। इन सभी ने एक स्वर में मनीषा के लिए न्याय की मांग की और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें