फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फ्लाईओवर के बीच फंसा ऊंट का पैर, जाम लगा

Fri, 04 Apr 2025 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-06फ्लाईओवर पर रोड़ के बीच बने गैप में फंसा ऊंट का पैर।संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली बहरोड़ मार्ग पर बने फ्लाईओवर के बीच ऊंट का पैर फंस गया। इससे ऊंट गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

लोगों की मदद से ऊंट के पैर को बाहर निकाला गया। बहरोड निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह फतेहाबाद से ऊंट लेकर पैदल आ रहा था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब फ्लाईओवर को क्रॉस कर रह था तो रोड के बीच में बनी दरार में ऊंट का पैर चला गया। फंसते ही ऊंट नीचे बैठ गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पैर बाहर निकाला गया।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि फ्लाईओवर पर रोड के बीच दरार बढ़ती जा रही है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। सवंाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें