फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल डिपो से खाटू धाम के लिए किया जा रहा एक बस का संचालन

Mon, 18 Aug 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 11नारनौल डिपो पर खडी हरियाणा रोडवेज की बसें। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल डिपो से खाटू धाम के लिए पांच बसों का संचालन किया जाता है। इसमें से एक बस नारनौल डिपो की और चार बसें अन्य डिपो की चलती हैं।
विज्ञापन

सीमित बसों के संचालन के कारण खाटू धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और रूट पर पड़ने वाले गांवों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खाटू धाम के लिए वाया निजामपुर, नया गांव, स्यालोदड़ा होकर 4 बसों का संचालन किया जाता है। इसमें नारनौल डिपो की एक बस सुबह 8.30 बजे, गुरुग्राम डिपो की एक बस दोपहर 12.30 बजे, पलवल डिपो की एक बस दोपहर एक बजे और फरीदाबाद डिपो की एक बस दोपहर 1.30 बजे संचालित की जाती है।
वहीं रेवाडी डिपो की एक बस दोपहर एक बजे खाटू धाम के लिए वाया सीकर संचालित की जाती है। लोगों ने मांग करते हुए कहा कि शाम पांच बजे नारनौल डिपो से एक अतिरिक्त बस का संचालन खाटू धाम के लिए किया जाना चाहिए। खाटू धाम रूट पर पड़ने वाले कारोली, मारोली, बसीरपुर, जोरासी, निजामपुर, नया गांव, स्यालोदड़ा आदि गांवों के लोग खरीदारी, पढ़ाई और नौकरी करने के लिए नारनौल आते हैं लेकिन बसों का सीमित संचालन होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन



आम दिनों में खाटू धाम के लिए नारनौल डिपो से केवल एक बस का संचालन किया जाता है। खाटू धाम के लिए अनेक श्रद्धालु प्रतिदिन खाटू धाम के लिए रवाना होते हैं। वहीं फाल्गुन मास में खाटू धाम में लगने वाले मेले के दौरान प्रत्येक एक घंटे में बस का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन




वर्जन :

खाटू धाम रूट पर नियमित रूप से नारनौल डिपो सहित अन्य डिपो की 5 बसें संचालित हैं। खाटू धाम रूट पर अतिरिक्त बस के संचालन के लिए कोई मांग नहीं मिली है। यदि आमजन मांग करते हैं तो रूट का निरीक्षण कर बस के संचालन में आने वाली लागत और टिकट से प्राप्त होने वाली आय के हिसाब से संचालन पर विचार किया जाएगा।
सतीश कुमार, सीआई, नारनौल डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें