फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छापड़ा सलीमपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
फोटो नंबर-14छापड़ा सलीमपुर में पीले पंजे की सहायता से अवैध अतिक्रमण हटवाती टीम । संवाद - फोटो : रिसिया में मौनी अमावस्या पर लगे मेला में उमड़ी भीड़।
विज्ञापन
नारनौल। खंड सिहमा के गांव छापड़ा सलीमपुर में पंचायती रास्ता पर किए गए अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने हटाया। अभियान के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

यह कार्रवाई सिहमा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सचिन तथा अटेली तहसीलदार पायल की निगरानी में संपन्न हुई। वहीं महेंद्र ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने यह कार्रवाई अकेले उनके खिलाफ की है। उनके अलावा अन्य लोगों ने भी अतिक्रमण कर रखा है।
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सचिन ने बताया कि छापड़ा सलीमपुर में अवैध अतिक्रमण का मामला उच्च न्यायालय से होते हुए सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंचा था। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की पालना करते हुए यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत भूमि पर कब्जा करना कानूनन अपराध है और यह गांव के सामूहिक हितों के खिलाफ है। पंचायत की भूमि गांव की साझा संपत्ति होती है, जिसका उपयोग जनकल्याण के कार्यों के लिए किया जाना चाहिए।
अधिकारी ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि किसी ने पंचायत या सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के दौरान यह भी सामने आया कि सूचना होने के बावजूद गांव का सरपंच मौके पर उपस्थित नहीं रहा। इस मौके पर एसीपीओ नरेंद्र, ग्राम सचिव उमेश, ग्राम सचिव रामनिवास सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें