फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 51 फुट ऊंचा रावण बनेगा नारनौल के दशहरे की शान

विज्ञापन
फोटो नंबर-16रावण का पुतला तैयार करने में जुटे कारीगर। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। दशहरा पर्व को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार नई अनाज मंडी में 51 फुट ऊंचा रावण का पुतला आकर्षण का केंद्र रहेगा। राजस्थान के कोटपुतली से आए कारीगर निजामपुर रोड पर इस पुतले को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। पुतले की कीमत करीब सवा लाख रुपये बताई गई है। रावण दहन से पहले रंग-बिरंगी आतिशबाजी भी की जाएगी।
विज्ञापन

पुतला बना रहे कारीगर सुनील, अशोक और योगेश ने बताया कि इसमें करीब 200 पटाखे लगाए गए हैं। पुतले के सिर और हाथों पर लगाई गई रंग-बिरंगी फिरकियां भी खास आकर्षण रहेंगी। ज्यादातर काम पूरा हो चुका है और अब सिर्फ पेंटिंग बाकी है। इसके बाद दशहरे की सुबह पुतले को नई अनाज मंडी में खड़ा किया जाएगा।
इसके अलावा श्री धार्मिक रामलीला ट्रस्ट, चांदूवाड़ा के साथ भगवान सूर्य नारायण का डोला भी निकाला जाएगा। दशहरे को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह है और आयोजन समितियां तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं।
विज्ञापन

शहर में दो जगह होगा रावण दहन
दशहरे पर शहर में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। सनातन धर्म सभा की ओर से धार्मिक रामलीला चांदुवाड़ा के पात्रों के साथ नई अनाज मंडी में रावण दहन किया जाएगा। वहीं पुरानी अनाज मंडी रामलीला के पात्रों के साथ आदर्श सनातन धर्म ड्रामेटिक क्लब की ओर से शोभासागर पर रावण दहन का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें