फोटो 16 खेल मैदान की चार दिवारी का शिलान्यास करते जिला पार्षद। ग्रामीण
मंडी अटेली। गांव सलीमपुर में खेल मैदान की चहारदीवारी का शिलान्यास जिला पार्षद शमशेर ने नींव में ईंट रखकर किया। शमशेर ने कहा कि खेल मैदान के विकास से गांव के युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और वे खेलों में अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस मैदान में 400 मीटर का ट्रैक तैयार किया जाएगा।
साथ ही मैदान को आधुनिक स्वरूप देने के लिए उच्च गुणवत्ता की लाइटें भी लगवाई जाएंगी ताकि खिलाड़ी शाम के समय भी अभ्यास कर सकें। उन्होंने कहा कि खेल सुविधाओं को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। इस परियोजना पर लगभग 20 लाख रुपये की लागत आएगी, जिससे चारदीवारी का निर्माण और मैदान को सुव्यवस्थित किया जाएगा।
चारदीवारी बनने से मैदान सुरक्षित रहेगा और अव्यवस्था की स्थिति समाप्त होगी। गांव सलीमपुर का यह खेल मैदान क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए एक आदर्श केंद्र के रूप में विकसित होगा। इस अवसर पर गांव के नंबरदार प्रदीप, पूर्व पंच राज किशोर, बिरेन्द्र हवलदार, सिताराम व मातादीन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।