फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सब्जी मंडी से देवीलाल पार्क तक 300 मीटर बनेगा मार्ग, जारी किया

विज्ञापन
फोटो संख्या:-63 शहर के ब्रह्मचारी रोड की उखड़ी रोडियां। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सब्जी मंडी से देवीलाल पार्क तक 300 मीटर मार्ग बनाया जाएगा। नगरपालिका सड़क बनाने से पहले पक्के अतिक्रमण को हटाएगी। उसके बाद करीब 300 मीटर का जर्जर सड़क मार्ग बनाया जाएगा। वर्ष 2016 में सीसी बेस पर निर्माण हुआ था।
विज्ञापन

शहर को स्टेट हाईवे से जोड़ने का यह सबसे सुगम मार्ग है। इस मार्ग के बनने से शहर पर भी यातायात का भार कम होगा। शीघ्र ही निर्माण पूरा करवाया जाएगा।
महाबीर शर्मा, नोनी, रमेश कुमार, दिनेश, सुरेश व प्रमोद ने बताया कि सब्जी मंडी से देवीलाल पार्क तक सड़क मार्ग जर्जर हालात में है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण मोहल्लावासियों व राहगीरों परेशान का सामना करना पड़ रहा है।
इस मार्ग से करीब तीन हजार से अधिक लोग प्रतिदिन आवागम करते हैं। यह मार्ग स्टेट हाईवे 148बी का शहर से सबसे छोटा व सुगम मार्ग है।
इस सड़क मार्ग से महिला महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, लघु सचिवालय सहित निजी स्कूल के विद्यार्थी इसी सड़क मार्ग से आवागमन करते हैं। इस टूटे सड़क मार्ग के कारण वाहन कबाड़ बनते जा रहे हैं। इस मार्ग की हालत खस्ता हो रही है।
विज्ञापन

नगरपालिका की ओर से देवीलाल कॉलोनी से सतनाली चौक तक यह यह मर्ग बन चुके हैं। अब लोगों को उम्मीद है कि यह मार्ग शीघ्र बन जाएगा। इस मार्ग से जब तेज गति में वाहन गुजरते है तो दुकानों में धूल जम जाती है। नपा को इस मार्ग का निर्माण शीध्र करवाना चाहिए।
-
- वर्जन:
नगर पालिका की ओर से इस मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र करवाया जाएगा। पहले इस मार्ग से अतिक्रमण हटाया जाएगा। उसके उपरांत इस मार्ग का निर्माण किया जाएगा। शहर में अधिकतर जगहाें पर तो नया मार्ग बनवा दिया गया है। बाकि जहां भी टूटे मार्ग हैं उनको भी शीघ्र टेंडर लगवाकर बनाया जाएगा। -रमेश सैनी, चेयरमैन, नगपालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें