फोटो 5विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाते एचएएम प्रोजेक्ट की टीम।स्रोत ट
नारनौल। 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रोड सेफ्टी-लाइफ सेफ्टी थीम पर हरियाणा एचएएम प्रोजेक्ट की टीम ने सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। छात्र-छात्राओं को सुरक्षित सड़क व्यवहार, यातायात नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा के बारे में बताया। साथ ही मोबाइल फोन से होने वाले खतरों, पैदल यात्री सुरक्षा, राष्ट्रीय हाईवे हेल्पलाइन 1033 तथा रोड सेफ मोबाइल एप की जानकारी दी। संवाद