नारनौल। नारनौल डिविजन में 1456 और महेंद्रगढ़ डिविजन 1096 उपभोक्ताओं के सोलर पैनल के लिए आवेदन आए थे जिसमें से 1803 लोगों ने ही वेंडर का चयन किया। इनमें से 932 सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। वहीं, 871 अभी बाकी हैं।
जिलेभर में जिन 932 लोगों को सोलर पैनल कनेक्शन मिले है उनमें से अब तक 858 लोगों को सब्सिडी मिल चुकी है। जानकारी के अनुसार 1,80,000 रुपये वार्षिक आय तक केंद्र सरकार की ओर से 60 हजार और राज्य सरकार की ओर से 50 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाती है।
सोलर पैनल के लिए उपभोक्ता ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद वेंडर का चयन करना अनिवार्य है। इसके बाद ही सोलर पैनल कनेक्शन लगाए जाते हैं लेकिन आवेदन करने वाले 2552 लोगों में से 749 लोगों ने अब तक वेंडर का ही चयन नहीं किया है।
बॉक्स
2 माह पहले सोलर पैनल लगवाया है। सोलर पैनल लगवाने में 1 लाख 40 हजार रुपये की लागत आई है। केंद्र सरकार से 60 हजार रुपये की सब्सिडी मिल चुकी है। वहीं 6 माह पूरे होने के बाद राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी मिलेगी।-भवानी सिंह निवासी गांव दौचाना
बॉक्स
सोलर पैनल से उत्पादीत बिजली से सभी जरूरते पूरी हो जाती है और बिजली बिल में भी 80 प्रतिशत की गिरावट आई है।-पवन सांगवान निवासी गणेश मार्केट
-
कहां कितने सोलर पैनल लगाए गए :
स्थान आवेदन वेंडर का चयन पैनल लगाए गए सब्सिडी मिली
नारनौल शहरी 257 216 152 141
नारनौल ग्रामीण 473 315 143 133
महेंद्रगढ़ शहरी 306 222 151 145
महेंद्रगढ़ ग्रामीण 154 103 48 47
अटेली 217 133 53 44
नांगल चौधरी 204 115 31 15
सिहमा 305 204 101 93
सतनाली 130 87 21 21
कनीना 316 268 175 166
बुचावास 190 140 57 53
-
वर्जन :
जिलेभर में करीब 4500 सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है। अब तक करीब 932 सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। सोलर पैनल व सब्सिडी से संबंधित समस्या के लिए उपभोक्ता बिजली कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। -जोगेंद्र हुड्डा, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम, नारनौल
फोटो नंबर- 16गांव दोचाना के एक घर में छत पर लगा सोलर पैनल। संवाद- फोटो : 1
फोटो नंबर- 16गांव दोचाना के एक घर में छत पर लगा सोलर पैनल। संवाद- फोटो : 1