नारनौल। एमडीयू की परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू हो रही है। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। परीक्षा के लिए छात्रों को रोल नंबर जारी किए जा रहे हैं। एमडीयू की परीक्षाओं में करीब 303 छात्र शामिल नहीं हो पाएंगे।
कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य एनएन यादव ने बताया कि लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे छात्रों के नाम फरवरी और मार्च में काटे गए थे। चार अप्रैल तक दोबारा से नाम लिखवाने को कहा गया था। उन्होंने बताया कि लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे 238 छात्र 20 अप्रैल से शुरू होने वाली परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसके अलावा करीब 65 ऐसे छात्र है, जो जिनकी उपस्थिति 40 फीसदी से कम है। उन्हें भी परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। यादव ने बताया कि कॉलेज में 800 ऐसे छात्र है, जो लंबे समय से अनुपस्थित हैं।
20 अप्रैल से एमडीयू की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। ऐसे में एमडीयू से संबंधित करीब 238 व 65 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। अन्य छात्र आईजीयू से संबंधित है। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर एमडीयू के निर्देशानुसार तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।