फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास नीतू ने छह गायों से शुरू की डेयरी, अब तीन एकड़ में डेयरी फार्म 200 गाय, 2 हजार लीटर दूध उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। गांव गुढ़ा निवासी एवं डेयरी संचालक महिला नीतू को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों हरियाणा किसान रतन अवार्ड मिलने पर किसानों ने बधाई दी। गन्नौर मंडी में आयोजित किसान मेले में उन्हें एक लाख रुपये तथा एक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
गायों की डेयरी एवं जैविक खेती को लेकर कृषि और पशुपालन विभाग के सहयोग से यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। कृषि विभाग के एडीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि नीतू यादव पिछले लंबे समय से जैविक खेती और डेयरी व्यवसाय कर रही हैं। नीतू ने बताया कि 2008 से वह पशुपालन व्यवसाय कर रही है। जिनका प्रतिदिन करीब दो हजार लीटर दूध का उत्पादन होता है। उसे दूध कंपनी को बेचती हैं। शुरू में छह गायों से कार्य शुरू किया था। अब उनके बाड़े में अब 200 गाय हैं। नीतू 12वीं कक्षा तक पढ़ी हैं। हुडिना वासी नीतू की शादी गुढ़ा निवासी पवन से हुई थी। उनका बेटा 5वीं कक्षा में पढ़ता है। उनकी बेटी कोटा से एमबीबीएस की तैयारी कर रही है। उन्हें सात फरवरी 2018 को कोच्चि में श्रेष्ठ महिला पशु पालक का अवॉर्ड मिला था। इससे पहले भी चौधरी चरण सिंह कृषि विवि हिसार से तीन बार पशु पालन में महिला सम्मान मिल चुका है। 2017-18 में स्वर्ण जयंती पर झज्जर में आयोजित कार्यक्रम में भी इनकी दुधारू गाय दूसरे स्थान पर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीनू ने कहा उनको यह प्रेरणा उनकी सास संतरा देवी व ससुर एचएम भगवान सिंह से मिली। 38 वर्षीय नीतू तीन एकड़ भूमि में डेयरी चला रही है। अपने डेयरी फार्म में ही हरा चारा व पानी आदि का प्रबंध किया भी हुआ है। इस उपलब्धि पर अशोक, संदीप मिश्रा, रूपचंद ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें