तिगरा के किसान राजकुमार को मिला एग्री लीडरशिप पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। गांव तिगरा का किसान राजकुमार को गनौर में आयोजित कृषि मेला में खंड स्तर पर अच्छी खेती करने पर एग्री लीडरशिप पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। किसान को 21 हजार रुपये नगद तथा प्रशस्ति पत्र दिया गया है। यह सम्मान एग्री लीडरशिप 2019 कार्यक्रम के दौरान गनौर मेले में 16 फरवरी को शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव सहित अनेक भाजपा नेताओं की उपस्थिति में दिया गया।
बता दें कि राजकुमार जिले में सबसे पहले जीरो टिलेज विधि से फसल लेनी शुरू की थी। इस विधि को अब बहुत से किसान अपना चुके है। खंड स्तर पर किसान की खेती आस्ट्रेलिया का प्रतिनिधि मंडल तक देख चुका है।