अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में कार्यकारी प्राचार्य प्रो. सुजान सिंह सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राचार्य प्रो. सुजान सिंह ने इस कायराना हमले के प्रति रोष प्रकट करते हुए निंदा की। उन्होंने कहा सरकार से मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। इस दुख की घड़ी में सारा देश जवानों के परिवार के साथ है और ईश्वर शहीदों के परिजनों कों दुख सहने की शक्ति प्रदान करने करे।
राव जयराम स्कूली बच्चों ने दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। नगर के अटेली रोड पर स्थित राव जयराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें देश के सबसे बड़े आतंकी हमले में मारे गए भारतीय जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करके 2 मिनट का मौन धारण रखा गया। अमर सिंह सोनी ने बताया कि गत दिवस वीरवार श्रीनगर नेशनल हाईवे पर पुलवामा के लेथपोरा में हमलावर आतंकी आदिल अहमद ने करीब 300 किलो विस्फोटक से भरी कार से सीआरपीएफ काफिले की बस को टक्कर मार दी जिसमें भारतीय सेना के 44 जवान शहीद हो गए तथा 38 से ज्यादा घायल हो गए। इस दुख की घड़ी में विद्यालय के प्रधानाचार्य हंसराज यादव ने कहा कि इस आतंकी हमले में मारे गए भारतीय सेना के सभी जवानों को हम शत शत नमन करते हैं और दो मिनट का मौन धारण करके यह प्रार्थना करते हैं कि भगवान इन महान आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दे और उनके परिवार को शक्ति प्रदान करे। शोकसभा में विद्यालय के चेयरमैन राव हरि सिंह, सीईओ ओम प्रकाश यादव, एमडी सुरेंद्र यादव, डॉ. देवेंद्र यादव उपस्थित थे।
गोशाला में दो मिनट का मौन धारण किया
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। श्री गोशाला धोलपोश आश्रम के प्रांगण में वीरवार को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में मारे गए जवानों के लिए गहरा दु:ख व्यक्त किया गया। दो मिनट का मौन रखा गया। गोशाला संरक्षक दयाशंकर तिवाड़ी ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले में वीर जवानों की शहादत से देश का खून खोल उठा है। सरकार को अब आतंकवाद को जड़मूल से नष्ट करने के लिए तत्काल कठोर कदम उठाना चाहिए। इस अवसर पर गोशाला प्रधान रिसाल सिंह यादव, नितिन महता, रामावतार शास्त्री, श्रीकिशन तिवाड़ी, पंडित निरंजनलाल, अशोक शर्मा, प्रेमराज, बृजेश, हरिशंकर, वीरेंद्र यादव, राजीव, जयकिशन, ओमप्रकाश सैनी, राजकुमार, कल्लू, बसंरती, कुसुम उपस्थित थे।
बहादुर जवानों को यादव सभा ने दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला के मुख्य प्रांगण में पूर्व सैनिक विकास संघ की बैठक अध्यक्ष कर्नल मनीराम यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संघ के सहसचिव कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया कि पूर्व सैनिक विकास संघ और यादव सभा ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में मारे गए देश के 44 बहादुर जवानों की शहादत पर दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कर्नल मनीराम यादव, कमांडर चंद्रहास यादव, यादव सभा के प्रधान डॉ. प्रेमराज यादव कहा कि देश क इन वीर जवानों के परिवारों को परमात्मा यह अपूर्णीय क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करें।