फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला-अजय चौटाला आज नारनौल-महेंद्रगढ़ में लेंगे बैठक,22 को आएंगे अभय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। इनेलो सांसद दुुष्यंत चौटाला और डॉ. अजय सिंह चौटाला रविवार को अहीरवाल बेल्ट के महेंद्रगढ़ में पहुुंचेंगे। दुष्यंत और अजय चौटाला नारनौल में जनसभा करेंगे। इसके बाद महेंद्रगढ़ में राव अमर सिंह के घर उनका हालचाल जानने पहुंचेंगे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला 22 को महेंद्रगढ़ जिले में इनेलो-बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचेंगे।
कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए इनेलो के नेता जिलास्तर पर मीटिंग आयोजित कर रहे हैं। इनेलो नेता अब अहीरवाल बेल्ट पर फोकस कर रहे हैं। जेल जाने के बाद डॉ. अजय सिंह चौटाला पहली बार महेंद्रगढ़ जिले में प्रोग्राम करने आ रहे हैं, जोकि पहले नारनौल में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ सांसद दुष्यंत चौटाला भी मौजूद रहेंगे। पिता-पुत्र की जोड़ी अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेगी। मीटिंग के बाद व्यक्तिगत स्तर पर भी मिलेंगे। लंबे समय पहले इनेलो से चुनाव लड़ चुके राव अमर सिंह मिलने के लिए डॉ. अजय चौटाला उनके घर जाएंगे। पिछले कुछ दिन से राव अमर सिंह बीमार चल रहे हैं। डॉ. अजय चौटाला इसके बाद राव रमेश पालड़ी के बेटे के लगन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वर्ष 2009 में रमेश पालड़ी भी विधानसभा का चुनाव इनेलो की टिकट पर लड़ चुके हैं। नारनौल-महेंद्रगढ़ में इनेलो का कोई विधायक नहीं है। ऐसे में पूर्व विधायकों व संगठन के पदाधिकारियों को अपने साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


चारों सीट पर कमजोर इनेलो
महेंद्रगढ़, नारनौल, अटेली और नांगल चौधरी की चार विधानसभा सीट हैं। फिलहाल चारों पर भाजपा के विधायक हैं। इनेलो इन सभी सीटों पर कमजोर हालात में है। चारों सीटों में से 2009 में राव बहादुर सिंह नांगल चौधरी सीट से इनेलो के विधायक बने थे। दक्षिण हरियाणा में इनेलो के कमजोर होने के चलते दुष्यंत चौटाला यहां राव इंद्रजीत से गठजोड़ करना चाहते हैं।
विज्ञापन


अभय की 12 की मीटिंग का शेडयूल अब 22 को
नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला को 12 नवंबर को नारनौल-महेंद्रगढ़ में कार्यकर्ताओं की बैठक लेेनी थी। मीटिंग से दो दिन पहले उन्होंने प्रोग्राम में बदलाव कर दिया है। अभय चौटाला ने 12 की नारनौल की बजाए रेवाड़ी में मीटिंग रख दी है। महेंद्रगढ़ जिले की मीटिंग 22 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें