फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के सफाई व्यवस्था रामभरोसे, शहरवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। रोडवेज कर्मचारियों के हड़ताल के समर्थन अब नगर परिषद के सफाई कर्मचारी भी बुधवार को हड़ताल पर रहे। जिससे पूरे शहर में जगह-जगह पर कूड़ा-करकट ढेर लगे रहे। जिससे शहर वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के हर मोहल्ले और गलियों में चारों तरफ कूड़ा-करकट पड़ा रहा। दूसरी ओर शहर में फॉगिंग का काम प्रभावित हुआ है। बुधवार को 132 कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
नप के सफाई कर्मचारी मंगलवार से ही हड़ताल पर चले गए हैं। इससे पहले दिन तो नप ने किसी प्रकार से सफाई व्यवस्था चलाया। लेकिन,बुुधवार को समस्या गंभीर हो गई। सरदार पटेल की जयंती पर मैराथन दौड़ के कारण मेन रोड पर सफाई कराने में नप को परेशानी हुई। ठेके के कर्मचारियों की मदद से किसी प्रकार मेन जगहों पर सफाई कराई गई। कर्मचारी हड़ताल पर चले जाने के कारण शहर में रखे डस्टबिनों का भी उठान नही हो रहा। जिससे शहर में डस्टबिनों में काफी कूड़ा-कर्कट भरा गया। डस्टबिनों के उठान नहीं होने के कारण गली-मोहल्ले में ही कूड़ा-कर्कट डाल रहे है। इससे भी शहर में अधिक गंदगी फैली दिखाई देने लगी है। दूसरी ओर शहर में फॉगिंग नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

---------
कहां-कहां फैली है अधिक गंदगी
मोहल्ला रावका, बड़ का कुआं, जमालपुर, नलापुर, खटीकन चौक, सेन चौक, आजाद चौक, महता चौक, किला रोड, टीबी अस्पताल आदि शहर के अनेक स्थान है जहां पर लगे है गंदगी ढेर। इन स्थानों पर सबसे अधिक गंदगी पड़ी रहने के कारण यहां गुजरने वालों राहगीरों को काफी परेशान का सामना करना पड़ा रहे है।
विज्ञापन


नगर परिषद के 132 कर्मचारी रहे हड़ताल पर
नगर परिषद के करीब 132 कर्मचारियों ने रोडवेज के समर्थन में बुधवार को हड़ताल पर रहे। लेकिन कुछ एक सफाई कर्मचारियों ने शहर में सफाई करते दिखाई दिए। हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों का कहना था जबकि रोडवेज कर्मचारियों हड़ताल जारी रहेंगे तो वह हड़ताल जारी रखेंगे।

वर्जन
कुछ कर्मचारी कर रहे है। इसके साथ नगर परिषद अधिकारी भी सहयोग कर रहे है। शहर वासी भी जागरूक होकर सफाई व्यवस्था में सहयोग करें।
- भारती सैनी, नप चेयरपर्सन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें