फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल में भी शुरू होगी आयुष्मान भारत योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। आयुष्मान भारत योजना के तहत नारनौल के बाद अब महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पतालों में भी पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वे कर 44हजार परिवार ऐसे चिह्नित किए जा चुके हैं जो उपरोक्त योजना का लाभ उठा सकेंगे। चिह्नित लोगों को इलाज देने के लिए पांच सुपर स्पेशलिस्ट अस्पतालों ने अप्लाई किया है। नारनौल में यह योजना ट्रायल बेसिस पर शुरू हो चुकी हैं। परंतु विधिवत 25 सितंबर को शुरू होगी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारयिों की मानें तो 25 सितंबर (पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती) तक निजी अस्पतालों में योजना के तहत इलाज शुरू हो जाएगा। सरकारी अस्पतालों में योजना शुरू हो चुकी है। सिविल अस्पताल में हल्प डेस्क भी खोला है। यहां हर तरह की जानकारी मिलेगी। चिह्नित परिवारों का को कार्ड बनाकर दिए जाएंगे। जिसके जरिए वे देश में कहीं भी कैशलेस इलाज करा सकेंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण योजना के तहत प्रति वर्ष 10 करोड़ गरीब परिवार को उन्नत इलाज के लिए पांच-पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाएगा। सरकार ने योजना के लिए 2 हजार करोड़ रुपये आवंटन करने की बात कही है।
विज्ञापन


1350 बीमारियों का उपचार
आयुष्मान भारत योजना में 1350 बीमारियां चिह्नित की हैं। इसमें 350 बीमारियों का इलाज सरकारी तो अन्य बीमारियों का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा सकेगा। बीमारियों का पैकेज सरकार ने तय किया है। उसके हिसाब से सरकार अस्पताल संचालकों पेमेंट करेगी। योजना से मरीजों और विभाग को कई फायदे होंगे।

13 मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पतालों में पांच ने किया आवेदन
जिले में लगभग 13 मल्टी सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल है। परंतु इनमें से पांच अस्पतालों ने ही आयुष्मान भारत की योजना के लिए अप्लाई किया। शेष निजी अस्पतालों ने अभी तक आवेदन नहीं किया। वहीं, अस्पताल के अधिकारियों को उम्मीद हैं जिले के सभी सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल उक्त योजना के लिए अप्लाई करेंगे। उनका मानना है कि अभी तक योजना शुरू नहीं हुई है शुरू होने के बाद सभी अस्पताल में इसमें शामिल होंगे। इसके अलावा जिले के दो ही सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा होगी। नारनौल नागरिक अस्पताल के बाद महेंद्रगढ़ ही दूसरा अस्पताल होगा जहां यह सुविधा शुरू होगी।
विज्ञापन


मुख्य बीमारियों का पैकेज
- कैंसर का 25 हजार से दो लाख रुपये तक इलाज फ्री किया जाएगा।
- कॉर्डियक सर्जरी 50 हजार से एक लाख तक।
- गुर्दा प्रत्यारोपण में डेढ़ लाख तक।
- घुटना बदलवाने में 99 हजार तक।
- कूल्हा बदलवाने में 61 हजार तक।

वर्जन
नारनौल में उक्त योजना ट्रायल बेसिस पर शुरू की जा चुकी है। विधिवत 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में करेंगे। उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। अभी उसकी प्रोसेस चल रही है। जबकि पांच मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पतालों ने भी इसके लिए अप्लाई किया है।
- इंद्रजीत धनखड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें