फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहाई के बाद दोबारा धरने पर बैठे बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। सर्व कर्मचारी संघ के नेतृत्व में चल रहे बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना शनिवार 13वें दिन भी जारी रहा। मुकदमा दर्ज होने व पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद एक बार फिर से कर्मचारी शनिवार को चितवन वाटिका में धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों ने मामला दर्ज करवाने व गिरफ्तारी के विरोध में चितवन वाटिका से महावीर चौक तक प्रदर्शन कर अपना रोष भी व्यक्त किया। धरने की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रधान धर्मबीर यादव ने कहा कि जब तक उनकी मांगों की सरकार अधिसूचना जारी नहीं करेगी तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि जेल में जाने के बाद कर्मचारियों के हौसले टूटे नहीं बल्कि और बुलंद हुए है। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महेन्द्र यादव ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार बहुउद्देशीय कर्मचारियों को अकेला न समझे सर्व कर्मचारी संघ कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी दमनकारी नीति को छोड़कर कर्मचारियों के साथ वार्ता कर इनकी मांगों को पूरा करे अन्यथा ये उनकी लड़ाई इसी तरह जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में सभी कार्य जैसे टीकाकरण, एंटी लारवा, डेंगू, मलेरिया, टीबी की दवा, जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन, प्रसव पूर्व रजिस्ट्रेशन, प्रसव बाद चेकअप आदि पूर्ण रूप से बाधित है। वहीं अनिश्चितकालीन बंद रहेंगे। इस अवसर पर कर्मचारी नेता धर्मेंद्र यादव, जगनलाल निनानिया, पूर्णचंद, कौशल कुमार, रोहताश गोठवाल, घनश्याम शर्मा, राधेश्याम, गुलजारी लाल, रणसिंह मालड़ा, शीशराम, पवन भारद्वाज, धन सिंह, निर्मला देवी, बिमला व लाजवंती व गीता कुमारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें