फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम को आई आंधी, हुई हल्की बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
जिला में वीरवार दोपहर बाद करीब चार बजे तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली। वहीं आंधी के कारण कई जगह पेड़ व बिजली के पोल टूटकर गिर गए। इसके कारण बिजली आपूर्ति भी शाम तक बाधित रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। वीरवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
क्षेत्र में इन दिनों मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। कभी तेज गर्मी तो कभी रात के समय बूंदाबांदी हो जाती है। वीरवार को शाम करीब चार बजे तेज हवाएं चली। धूल भरी आंधी से लोगों को परेशानी हुई। वहीं आंधी की वजह से अनेक स्थानों पर बिजली के पोल व पेड़ टूट गए। इससे बिजली व्यवस्था भी बाधित रही। शाम को सात बजे तक अनेक जगहों पर बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड के सामने गिरा लाइट का पोल, हादसा टला
वीरवार शाम को आई तेज आंधी के कारण बस स्टैंड के सामने डिवाइडर के बीच में लग रहा एलईडी लाइट का पोल गिर गया। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन वहां नहीं जा रहा था, वरना कोई भी हादसा हो सकता था। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत नगर परिषद को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे नप कर्मचारियों ने वहां से पोल हटाया। वहीं महेंद्रगढ़ और कनीना में भी आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई जिससे कई जगह ख्ंाभे व पेड़ टूटने की सूचना है। इससे कई क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें