फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने आठवें दिन भी नारेबाजी कर जताया रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर पालिका के सभी कच्चे एवं पक्के सफाई कर्मचारी और फायर बिग्रेड कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को आठवें दिन भी जारी रही। सफाई कर्मचारियों ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर रोष जताया। उप प्रधान पंकज कुमार ने कहा अगर सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो हड़ताल अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की अभी तक सरकार ने कोई सुध नहीं ली है। भाजपा सरकार चुनावी वायदों से पलट गई है। विभाग की मंत्री कविता जैन से जिन मांगों पर समझौता हुआ था वह अभी तक लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने वायदा किया था कि नगर परिषद, नगर निगम, नगर पालिका में ठेका प्रथा बंद करेंगे। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करेंगे, न्यूनतम वेतन 18000 लागू करेंगे, हटाए गए कर्मचारियों को सेवा में लेगे, 100 गज के प्लाट देंगे। लेकिन 40 माह का समय बीत गया है अभी तक किसी भी मांग को पूरा नहीं किया गया है। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी प्रधान राजबाला, पूर्ण, धीरज, आशु, हरिप्रसाद, राजेंद्र, आरती, बीमला देवी, निर्मला सहित अनेकों सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें