फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के मैदान को साफ कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्केट कमेटी के मैदान को साफ कराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। दूरदर्शन रिले केंद्र की तलहटी पर स्थित मार्केट कमेटी की कालोनी के मैदान में कई वर्षों से झाड़ियां खड़ी थीं। इन्हें पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर चलाए गए सफाई अभियान के दौरान हटाया गया।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के चेयरमैन जेपी सैनी के नेतृत्व में शुरू किए गए इस सफाई अभियान में मार्केट कमेटी के जेई और अन्य स्टाफ भी शामिल हुए। जेसीबी से कई एकड़ में फैली विलायती कीकर और झाड़ फूस साफ किया गया। सफाई अभियान में कालोनी के निवासियों ने भी सहयोग किया। लोगों ने बताया कि कालोनी का मैदान बहुत बड़ा है। इस वजह से यहां नियमित सफाई नहीं हो रही थी। धीरे-धीरे यहां पर विलायती कीकर और अन्य झाड़ फैलने लगे। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। इस कॉलोनी से सटे स्थित गुरु गोबिंद स्कूल में कॉलोनी की झाड़ियों से सांप तक पहुंच चुके हैं। स्कूल प्रबंधक समिति के प्रधान सरदार गुरमेल सिंह ने बताया कि वे मार्केट कमेटी के अधिकारियों से कई बार सफाई की गुहार लगा चुके थे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब इसकी जानकारी कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन जेपी सैनी को दी थी। इस मौके पर चेयरमैैन जेपी सैनी ने उपस्थित लोगों को कहा कि पीएम के जन्मदिन पर शुरू किया गया यह सफाई अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें