फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज अनेक गांवों में आएंगे अभय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला एवं पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार अरोड़ा 20 अगस्त को अटेली हलके के गांवों का दौरा करेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रवक्ता बजरंग लाल अग्रवाल ने बताया कि इनेलो पार्टी के संस्थापक एवं जन नायक स्व. चौ. देवीलाल की 104वीं जयंती 25 सितंबर को भिवानी में सद्भावना सम्मान दिवस के रूप में मनाई जाएगी। अग्रवाल ने बताया कि अटेली हलके के गांव नौताना में दोपहर ढाई बजे, भोजावास में साढ़े चार बजे अभय चौटाला एवं अशोक अरोड़ा जनसभाओं को संबोधित कर ग्रामीणों को 25 सितंबर मनाए जाने वाले सद्भावना दिवस का न्यौता देंगे। इसके साथ ही सायं साढ़े पांच बजे व गढ़ीरूथल में विद्यानंद लांबा के फार्म हाउस पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें