कुश्ती दंगल और मेला कल
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। महात्मा रामकरणदास महाराज की याद में 21 अगस्त को टिल्लूवाली तालाब के पास दंगल और मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमेें नगर परिषद चेयरपर्सन के पति समाजसेवी संजय सैनी मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता पार्षद मनोज कुमार सैनी करेंगे। इस दौरान अंतिम कुश्ती 21 हजार की होगी। कुश्ती दंगल कमेटी के प्रधान रामनिवास ढाणी ने बताया कि मेले में दंगल दोपहर सवा दो बजे आरंभ होगा। दंगल में अंतिम कुश्ती 21 हजार रुपये की होगी। इस दौरान समाजसेवी सुरेश सैनी, एडवोकेट राजकुमार यादव, रतनलाल अग्रवाल उर्फ चिम्मनलाल, आढ़ती पप्पू सैनी विशिष्ट अतिथि होंगे।