फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर ग्रामीण चौकीदारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर ग्रामीण चौकीदारों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। स्थानीय चितवन वाटिका में शुक्रवार को हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा के बैनर तले जिले के चौकीदार जिला प्रधान रमेश कुमार निंबल की अध्यक्षता में एकत्रित हुए। वहां उन्होंने एक बैठक की। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए चौकीदार लघु सचिवालय पहुंचे। वहां उन्होंने सीटीएम डॉ. सुनील कुमार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। मीटिंग का संचालन जिला सचिव सुरेश चंद ने किया।
विज्ञापन

सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन में चौकीदारों ने ग्रामीण चौकीदारों को नियमित करने, तब तक न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये प्रति माह लागू करने, 65 वर्ष से अधिक उम्र के जो ग्रामीण चौकीदार अब भी काम कर रहे हैं, उनका अब तक का मानदेय दिलवाने, मानदेय देते समय पंच सरपंच का हस्तक्षेप खत्म करने, साइकिल और छतरी शीघ्र दिलवाने की मांग की। इस अवसर पर जिला सचिव सुरेश चंद ने बताया कि यदि सरकार ने हमारी मांगों को पूरा नहीं किया तो जिला सचिवालय में क्रमिक अनशन 15 दिन बाद चार सितंबर से क्रमिक साप्ताहिक धरना दिया जाएगा। यदि सरकार ने फिर भी अनदेखी की तो क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। यदि सरकार ने फिर भी हठधर्मिता नहीं छोड़ी तो जिला कमेटी से दो पदाधिकारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे। प्रदर्शन को महासचिव मास्टर सूबे सिंह, एआईयूटीयूसी के जिला प्रधान कामरेड बलबीर सिंह, सतीश कुमार, ईंट भट्ठा मजदूर यूनियन के पूर्व सचिव बाबूलाल, भवन निर्माण कारीगर यूनियन के जिला प्रधान सीताराम ने भी समर्थन दिया। सभा में सिहमा खंड के प्रधान बीर सिंह, नारनौल प्रधान बस्तीराम, महेंद्रगढ़ प्रधान धन्ना राम, अटेली प्रधान सुरेश कुमार, नांगल चौधरी सचिव अशोक, सतनाली से भरत सिंह, कनीना से धर्म सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें