फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2000 करोड़ से सुधरेगी नहरी पानी वितरण प्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
त्र2000 करोड़ से सुधरेगी नहरी पानी वितरण प्रणाली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। राज्य के नहरी पानी की वितरण प्रणाली में व्यापक सुधार के लिए दो हजार करोड़ के प्रोजेक्ट की सितंबर तक कंसल्टेंसी रिपोर्ट आ जाएगी। योजना के मुताबिक यमुना नहर में 4500 क्यूसिक से बढ़ाकर छह हजार क्यूसिक पानी लाने की योजना है। यह बात मुख्यमंत्री द्वारा गठित सिंचाई विभाग की सलाहकार एवं निगरानी समिति के चेयरमैन और नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने शनिवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। इस योजना का सबसे ज्यादा फायदा दक्षिणी हरियाणा को होगा। इससे पहले कमेटी के सदस्यों और अफसरों के साथ दो घंटे बैठक हुई। इसमें प्रदेश की नहरों के संबंध में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की गई।
डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में नहरी पानी वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए सरकार एक साथ तीन मोर्चों पर काम कर रही है। दादुपर से हमीदा के बीच नहर के साथ 20 किलोमीटर लंबी एक और नहर बनाई जाएगी। इसके बाद हथनी कुंड से लेकर खूबडू़ हेड दोहरी नहर हो जाएगी। जेएनएल फीडर का नवीनीकरण होगा। इसके तहत पानी का रिसाव रोकने, पक्की करने और पुराने हो चुके पुलों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए आईआईटी रुड़की को स्टडी करने के लिए भेजा गया है। वहां जो रिपोर्ट आएगी, उसी आधार पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन

दक्षिणी हरियाणा तक पहुंचाया जाएगा पानी
उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के पूरे होने के बाद रिचार्ज योजना के तहत बारिश का अतिरिक्त पानी दक्षिणी हरियाणा में पहुंचाया जाएगा। इससे इन क्षेत्रों में दिन-प्रतिदिन गिर रहे भूगर्भ जल स्तर को रोका जा सके। इन जिलों में रिचार्ज बोर से पानी जमीन के अंदर डाला जाएगा।
उठान सिंचाई परियोजना के जीर्णोद्धार का काम 31 अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य
नारनौल। सिंचाई विभाग की सलाहकार एवं निगरानी समिति की इस दूसरी बैठक में 143 करोड़ की उठान सिंचाई परियोजना के जीर्णोद्धार की अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने बताया कि अब तक 60 फीसदी नई मोटर आ चुकी हैं। मोटरें बदलने का काम तेजी से जारी है। बिजली की नई लाइनें केवल इन पंप हाउसों के लिए लगाई जा रही हैं। 31 अक्टूबर तक इस काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस बार दक्षिणी हरियाणा में 30 फीसदी अधिक नहरी पानी आया : सांसद
नारनौल। सांसद चौ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि 143 करोड़ के इस प्रोजेक्ट का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। इसके बाद भी दक्षिणी हरियाणा के तीनों जिलों को इस बार 30 फीसदी अधिक पानी मिला है। उन्होंने बताया कि यह पानी लगातार दो माह तक चलेगा। विभाग का लक्ष्य इस बार कम से कम 100 घंटे इन जिलों की सभी आखिरी छोर तक पानी पहुंचाना है। यहां 900 क्यूसिक से अधिक पानी नहीं आता था। इस बार 1200 क्यूसिक से अधिक पानी आया है।
विज्ञापन

ये रहे बैठक में मौजूद
नारनौल। सिंचाई विभाग की सलाहकार एवं निगरानी समिति की इस बैठक में चेयरमैन डा. अभय ङ्क्षसह के अलावा सांसद धर्मवीर सिंह, रेवाड़ी के विधायक कापड़ीवास, यमुनानगर के विधायक घनश्याम, सिंचाई विभाग के पीएस अनुराग रस्तोगी, इस मीटिंग में नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव के अलावा विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें