बच्चों ने किया चाइनीज सामान का बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। लार्ड कृष्णा स्कूल सिहमा के विद्यार्थियों ने चाइनीज सामान के खिलाफ जागरूकता की पहल करते हुए एक रैली आयोजित की। रैली के माध्यम से बच्चों ने ग्रामीणों को देश बचाओ चाइनीज भगाओ की अपील की। फेरी के दौरान उन्होंने लोगों को चाइनीज सामान का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई। यह रैली अध्यापक अरविंद कुमार, अध्यापिका निर्मल यादव व भावना यादव के देखरेख में निकाली गई।